सिरोही जिला वेटरन टेबिल टेनिस कमेटी के चुनाव संपन्न, पंकज गहलोत अध्यक्ष, तो नरेंद्र सिंदल सचिव पद पर नियुक्त।
हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार
माउंट आबू। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में से जिला वेटरन टेबल-टेनिस कमेटी के चुनाव आज रविवार को टोकरा मुनिराज फार्म हाउस पर आयोजित हुए। यह चुनाव जिला टेबल-टेनिस संघ सिरोही की देखरेख में वेटरन टेबल टेनिस खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से हुए है। जिला चुनाव अधिकारी भीकसिंह देवड़ा ने चुनाव की घोषणा की गयी एवं चुनाव ऑब्जर्वर शिवराज सिंह भाटी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमे अध्यक्ष पद पर पंकज सिंह गहलोत एवं सचिव पद पर नरेंद्र सिंह सिंदल नियुक्त हुए। इस मौके पर सचिव टेबल टेनिस संघ महेंद्र सिंह उमट ने समस्त कार्यकारिणी पर प्रकाश डाला। उमट ने बताया कि इसमें आने वाले समय में जिला स्तरीय वेटरन टेबल टेनिस पुरूष एवं महिला एकल एवं युगल वर्ग में आयोजित किये जायेंगे,जोकि आयु वर्ग 40, 50, 60, 70, 80 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकतें है। साथ ही पैरा वर्ग की करीब चार कैटेगरी के भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष इन्देश बड़ोला ने बताया कि यह कमेटी राजस्थान राज्य टेबल टेनिस संघ अजमेर एवं राजस्थान वेटरन टेबल टेनिस कमेटी, जयपुर के संविधान अनुसार अपना कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज गहलोत ने कहा कि जल्द ही जिले में कमेटी का विस्तार किया जाएगा। जिला स्तर के नए टूर्नामेंट कराने में सहयोग देंगे। सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में वेटरन के टूर्नामेंट आयोजित होंगे और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर नटवर सिंह घड़िया, निरंजन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह उमट, सतपाल रारिया, अखिलेश गहलोत, सुरेंद्र सिंह देवड़ा, महेंद्र गहलोत, प्रदीप सक्सेना, किशन प्रजापत मोजूद रहे।