हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार
माउन्ट आबू । उपखंड अधिकारी राहुल जैन के निर्देश में आज पालिका टीम द्वारा आबू पर्वत के विभिन्न स्थानों पर रोटरी सर्कल, एमके सर्कल, गांधी वाटिका पर कार्रवाई करते 5 ठेले जब्त किए एवं रोड सीमा पर बैठे अवैध अतिक्रमण को पालिका टीम द्वारा हटाया गया और हिदायत दी गई कि आगे से आप यहां नही बैठे अब पालिका टीम द्वारा समय समय पर कार्रवाई की जाएगी उक्त टीम में पालिका सफाई निरीक्षक एवं जमादार तरुण कोरी, शंकरलाल मौजूद रहे।