Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ

0 54

ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल भीनमाल भारत विकास परिषद शाखा भीनमाल द्वारा सत्र 2021/2022 का गुरु वन्दन छात्र अभिन्दन का अंतिम कार्यक्रम मॉर्डन विजडम स्कूल में सरस्वती माता जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष परसराम कंसारा ने उक्त कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु हमेशा अपने शिष्यों को अनुशासित विन्रम और बड़ों का सम्मान करना सिखाते हैं गुरु का महत्व उनके शिष्यों को भली भांति पता होता है अगर गुरु नही तो शिष्य भी नहीं अर्थात गुरु के बिना शिष्यों का कोई अस्तित्व नहीं होता है प्राचीन काल से गुरु और उनका आशीर्वाद भारतीय परम्परा और संस्कृति का अभिन्न अंग है प्रान्तीय प्रभारी अमृतलाल डि प्रजापत ने बताया कि युवा देश का वर्तमान भविष्य है भारतीय संस्कृति में अनेक शिष्यों द्वारा श्रेष्ठ गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त कर के देश के सेवा व समर्पण का कार्य किया है इसमे छत्रपति शिवाजी तथा चंद्रगुप्त मौर्य प्रसिद्ध है जिन्होंने समर्थ गुरु रामदास तथा चाणक्य से प्रेणा व शिक्षा लेकर देश सेवा में निमित्त जीवन समर्पित किया भारत की युवा शक्ति को संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने एवं गुरु के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया उपाध्यक्ष संदीप देसाई ने परिषद के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी प्रिंसिपल राजा शर्मा ने परिषद के सेवा कार्य की प्रशंसा की वरिष्ठ सदस्य रमेश सोनी ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन अनिल जी ने किया इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी अमृतलाल डी प्रजापत, अध्यक्ष परसराम कंसारा, उपाध्यक्ष संदीप देसाई, रमेश सोनी, घेवरचंद राजपुरोहित, पुखराज सोनी,मनोजकुमार, प्रकाश शर्मा, यशवंत शर्मा, संगीता देवी,चंद्रिका कुमारी,कौशल्या कुमारी,मदीना बानो, पूजा कुमारी,मनीषा कुमारी,फिरोजा बानो, भगवती वैष्णव, युक्ता कुमारी,ललिता सेन सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.