Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जालोर शहर में PWD विभाग की ओर से बनाई गई सड़क 2 सड़कें इन दिनों चर्चा में है।

0 9

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

जालोर शहर में PWD विभाग की ओर से बनाई गई सड़क 2 सड़कें इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, इन दोनों सड़कों के बिल्कुल बीच में बिजली के पोल लगे हुए हैं। एक जगह तो 11 केवी की लाइन गुजर रही है। सड़क बनाने के दौरान बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों ने बिजली के पोल को सड़क से हटाया नहीं और डामर सड़क बना दी। बीच सड़क बिजली का पोल होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों के तालमेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क बनाने में PWD ने बड़ी लापरवाही की है। विभाग ने बीच सड़क से पोल हटाने की जहमत भी नहीं उठाई। सेंट पॉल स्कूल के सामने सड़क के बीच लगे बिजली के पोल से 11 केवी का करंट गुजर रहा है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जब सड़कों के बीचों बीच बिजली के पोल लगे होने और उसके कारण कभी भी बड़ा हादसा होने को लेकर PWD अधिकारी रमेश सिंघानिया से बात की गई तो उन्होंने कहा की यह तो बहुत छोटी समस्या है। बिजली विभाग में डिमांड जमा करवा रखा है, जिसको जल्द ठीक कर दिया जाएगा। अगर अब बिजली के पोल को हटाएंगे तो दोबारा सड़क टूटेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.