भीनमाल से मीठी बेरी एमडीआर रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर संघर्ष समिति ने भीनमाल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ललित हौंडा बौद्धिक भारत समाचार
भीनमाल से मीठी बेरी एमडीआर रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर संघर्ष समिति ने भीनमाल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के सदस्य एडवोकेट श्रवण ढाका ने बताया कि एमडीआर रोड निर्माण में नोहरा से पुनासा तक करीब 10 जगह अवैध रूप से अतिक्रमण है। इस अतिक्रमण की वजह से सड़क के दोनों तरफ आने वाले समय में दुर्घटना हो सकती है। इसी के साथ ही राह चलने वाले लोगों को भी पैदल चलने में परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जल्द ही इस रोड से अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संघर्ष समिति आने वाले समय में आंदोलन करेगी। एडवोकेट ढाका ने बताया कि मामले में भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर समिति के सदस्य एडवोकेट श्रवण ढाका पुनासा, सुभाषचंद्र डारा, वीरमा राम जाट, मानाराम, जेतमालसिह, महेंद्र जाती, नरपत मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता सदस्य मौजूद रहे।