Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल में होगा भव्य पथ संचलन आज

0 24

ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल आदर्श विद्या मंदिर परिवार के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 160 वी जयंती के उपलक्ष में नगर में भव्य पथ संचलन किया जाएगा। प्रधानाचार्य अमित व्यास ने बताया कि पथ संचलन 13, जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर धोराढाल, ईरानियों का वास, सुनारों का वास, भीलों का चौहटा, गाँधी चौक, बडी टंकी, बड़ा चौहटा, गणेश चौक, वराहश्याम मंदिर, पीपली चौक, उपखंड कार्यालय, माघ चौक, महावीर चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए लाइफ लाइन अस्पताल के पास समापन किया जाएगा। पथ संचलन में छात्रों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। पथ संचलन में स्वामी विवेकानंद और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.