Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सादड़ी परशुराम महादेव कुंडधाम तीर्थ मंदिर पर त्रिदिवसीय संत समागम महोत्सव का 16 जनवरी से आयोजन होगा।

0 18

हनुमन सिंह राव बौद्धिक भारत समाचार

सादड़ी परशुराम महादेव कुंडधाम तीर्थ मंदिर पर त्रिदिवसीय संत समागम महोत्सव का 16 जनवरी से आयोजन होगा। जिसमें षठ दर्शन संत मंडल, मेवाड़ व गोड़वाड़ मंडल सैकड़ों संत जुटेंगे। तीन दिन दिवसीय महोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। चीरवा घाट आश्रम संत प्रकाश भारती और बजरंग दल हस्तीमल वैष्णव ने बताया कि परशुराम कुंडधाम ट्रस्ट व षट दर्शन संत मंडल सान्निध्य में आयोजित त्रिदिवसीय संत समागम महोत्सव का शुभारंभ 16 जनवरी से होगा। 18 जनवरी भंडारा व प्रसादी संग सम्पन्न होगा, 16 जनवरी को अखंड रामायण तथा 17 जनवरी को पूर्णाहुति होगी। संत समागम को लेकर श्रृंगऋषि आश्रम चीरवा मोहन भारती, सूरज कुंड आश्रम महंत चैतन्य अवधेशानंद ब्रह्मचारी, षट दर्शन संत मंडल अध्यक्ष कैलाशपुरी, कृष्ण धाम महंत महेंद्र सिंह राणावत, रतन भारती, गोपालपुरी, चेतनानन्दपुरी, प्रवीण वैष्णव बाली सहित संत महंत विभिन्न तैयारियों को लेकर जुटे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.