Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रानीवाड़ा में आज रोटरी क्लब के राजस्थान गुजरात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ बलवंत सिंह चिराना और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीरज अग्रवाल ने गवर्नर ऑफिशियल विजिट किया।

0 138

रानीवाड़ा में आज रोटरी क्लब के राजस्थान गुजरात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ बलवंत सिंह चिराना और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीरज अग्रवाल ने गवर्नर ऑफिशियल विजिट किया। उन्होंने रोटरी रानीवाड़ा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रेसिडेंट इलेक्ट 2023 भाणा राम बोहरा ने गतिविधियों से अवगत करवाया। बोहरा ने बताया की रानीवाड़ा में रोटरी संस्थान की ओर से अभी तक 200 बेटियो को स्कूटी चलाना सिखाया है। इतना ही नहीं उनमें से 100 से ज्यादा बेटियों का लर्निंग लाइसेंस भी संस्था ने अपने खर्चे से बनवाए है। बेटियों के लिए फ्री कंप्यूटर क्लासेज भी संचालित हो रही है।

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चिराना ने बताया की कोई क्लब छोटा नही होता। कई छोटे क्लब ने सामाजिक सेवार्थ कार्यों में बड़े क्लब को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा की रानीवाड़ा में बड़े प्रोजेक्ट किए जा सकते है। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीरज अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाने की बात कही। इस दौरान मंजीराम चौधरी, एडवोकेट मोइनुद्दीन खान, इकबाल मिस्त्री और ललित राजपुरोहित को नए मेंबर के रूप में शपथ दिलाई। स्वेटर वितरण के भामाशाह ललित राजपुरोहित का सम्मान किया गया। स्थानीय सचिव नानजीराम चौधरी, मोहन पाराशर, गोपाल शर्मा, सुरेश जैन, डॉ. कविता देवासी, गोविंद पराडिया, सुरेश खत्री, अशोक राणा, बाबूराम, पार्वती जीनगर, अंबालाल, रघुवीर सोलंकी, बगदाराम, चंदन सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.