Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भामाशाह का पर्याय बने हाडेचा के उद्योगपति बाबूलाल भंसाली

0 153

ग्राम हाडेचा सांचौर के मूल निवासी उद्योगपति बाबूलाल जी भंसाली न केवल समाज सेवा अपितु गौ सेवा में भी बड़ा योगदान दे रहे हैं ध्यान रहे की बाबूलाल जी ने कोरोना काल में भी भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार की भी सहायता की थी भंसाली जी ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ राजस्थान सरकार के सहायता कोष में एक करोड़ व मध्य प्रदेश सरकार के सहायता कोष में 51लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी

गौ सेवा हेतु सदैव तत्पर

इसी क्रम में भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बाबूलाल जी भंसाली के गौ सेवा हेतु हो रहे सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है उनके द्वारा पथमेड़ा गौशाला में 5 लाख, हाडेचा गौशाला मैं 5 लाख, श्री शैनल गौशाला में एक लाख सत्यपुर गौ सेवा मंडल को 3 लाख जीरावाला गौशाला को एक लाख भंसाली गौशाला को तीन लाख एवं एमटीडीएस गौशाला को एक लाख महावीर जीव दया गौशाला को एक लाख की सहायता राशि प्रदान की है

समाज सेवा के प्रकल्प नगर पालिका आबूरोड को श्री भंसाली द्वारा 3 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई जिससे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों परिवारों को भोजन सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है जालौर जिले में गरीबों के भोजन के लिए पांच लाख रुपए एवं सिरोही जिले में सरकारी अस्पताल में रु 12 लाख की राशि टेस्टिंग मशीन खरीदने हेतु सुपुर्द की गई बाबूलाल जी के समाज सेवा के प्रकल्प की चर्चा करें उतना ही कम है वे निरंतर अपनी जन्मभूमि सेजुड़े रहते हैं एवं वहां की जनता के दुख दर्द में भागीदार बनते हैं सांचौर क्षेत्र को अपने यहां से जनसेवा को तत्पर बाबूलाल जी जैसे आदर्शों पर गर्व है

Leave A Reply

Your email address will not be published.