Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सत्यपुर शहर में आर एस एस के द्वारा किया गया पथ संचलन का आयोजन

0 624

सांचौर शहर में नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे,,,,,,, का जयघोष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सत्यपुर नगर के द्वारा शक्ति पथ संचलन एवं हिंदू महासभा का हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर आयोजन किया गया जिसमें नगर के हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया इस पावन संगम पर हाजाजी के खेत से पथ संचलन प्रारंभ होकरनगरपालिका होते हुए दरबार चौक पिपली चौक हाडेचा रोड गौ माता चौराहा चौधरी धर्मशाला होते हुए चार रस्ता सब्जी मंडी नाबरिया सर्कल कचहरी रोड नेहरू कॉलोनी से पुनः हाजाजी के खेत तक आया जहां पर विशाल हिंदू महासभा आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारकों के द्वारा बौद्धिक प्रदान किया गया एवं हिंदू नव जागरण हेतु समाज से आह्वान किया गयाशहर के हर गली हर मोहल्ले में लोगों का हुजूम पथ संचलन को देखने हेतु तत्पर दिखाई दिया शहर में लोग फूलों को लिए हुए स्वयंसेवकों के स्वागत हेतु आतुर दिखे शहर के विभिन्न चौराहों पर रंगोलियां बनाकर संचलन का स्वागत बड़ी धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ किया गया


भारत माता के उद्घोष एवं मैं हिंदू जगाने आया हूं मैं हिंदू जगा कर जाऊंगा के नारे सांचौर की हर गली में सुनाई दिए वंदे मातरम जय श्री राम का उद्घोष गूंजता हुआ दिखा शहर में नई तरह की तरंगे एवं उमंग स्पष्ट नजर आ रही थी स्वयं सेवकों पर नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई दृश्य अत्यंत मनोरम था

Leave A Reply

Your email address will not be published.