सांचोर में किसानों की मांगो को लेकर दिनांक 22.02.2022 को भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में सांचोर उपखंड कार्यलय के आगे विशाल धरना
जीरा व रायड़ा की फसल को भारी नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा व बीमा दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में सांचोर उपखंड कार्यलय के आगे विशाल धरना 22.02.2022 को
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांचोर में किसानो के समस्यों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ क्षेत्र में हुई खराब रबी फसल जीरे एवम अन्य खराब हुई फसलों का आपातकालीन मुआवजा एवम खराब हुई फसलों का शीघ्रता पूर्व सर्वे करवा कर बीमा क्लेम एवम उचित मुआवजा हेतु मांग ज्ञापन दिया जाएगा ।
राज्यसरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए वादाख़िलाफी , किसानों के बढ़ाये गए विधुत बिल माफ करने हेतु, एवम किसानों के हितों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन दिया जाएगा ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख बनेसिंह गोहिल जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य , सरपंच, वार्ड पंच , पार्षद समस्त विधानसभा सांचोर के किसान, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
अतः सभी किसान भाई समय पर जली हुई फसल (सेंपल) लेकर पधारे ।
दिनांक – 22.02.2022
स्थान – उपखंड कार्यालय साँचोर
समय- सुबह 11 बजे