जालोर जिले के भीनमाल नगर पालिका अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया व संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा ने भीनमाल नगर पालिका के वार्ड नं 11 के पार्षद प्रवीण एम दवे को नगर पालिका भीनमाल के भाजपा पार्षदो के नेता के रूप में प्रतिपक्ष के नेता मनोनीत किया। उन्होंने नगर पालिका मण्डल भीनमाल के अधिशासी अधिकारी को अपने लेटर पैड पर एक पत्र लिखकर यह कहा कि जालौर जिले के भीनमाल नगर पालिका भाजपा पार्षद दल के नेता प्रवीण एम दवे को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में कार्य निर्वहन करने के लिए उन्हें दायित्व दिया जाता है।