पिण्डवाड़ा में प्रशासन की ओर से आयोजित कोरोना महामारी को लेकर विशेष जागरूकता अभियान के तहत नगरपालिका अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत पिंडवाड़ा की अध्यक्षता में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली में नगरपालिका कर्मचारी व आशा सहयोगिनी की अहम भूमिका रही ।नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।रैली नगरपालिक से शुरू होकर गांव मे मुख्य मार्गो से होकर गुजरी।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रजापत ने बताया कि रैली के दौरान कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता के लिए ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर नगरपालिका जनप्रतिनिधि एवम पालिका सफाई निरीक्षक अनिरुद्ध राजपुरोहित ,नगरपालिका संस्थान शाखा प्रभारी करण सिंह चारण, प्रभात चंदेल,माणक चंदेल,जमादार कमलेश
कांची,मुकेश कंडारा,भवर जी एवम पालिका के सभी सफाई कर्मचारी एवं नगरपालिका कर्मचारी मौजूद थे।