Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भारतीय मजदुर संघ श्रमिको ने अध्यक्ष को पद से हटाने को लेकर विरोध प्रर्दशन किया

0 50

पिण्डवाडा समीपवर्ती ग्राम बसन्तगढ में भारतीय मजदुर संघ के श्रमिकों की बैठक विधायक समाराम गरासिया, जिला परिषद सदस्य किरण पुरोहित, जिला महामंत्री दुर्गाराम गरासिया सहित सैकडों श्रमिकों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों ने वर्तमान अध्यक्ष का पद से हटाने के साथ ही नया अध्यक्ष बनाने व कार्यकारणी गठन करने को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। श्रमिकों ने बैठक में बताया कि जेके लक्ष्मी सीमेन्ट फैक्ट्री मंे भामस को वर्ष 2014 में भारतीय मजदुर सगठन को मान्यता प्राप्त हुई। संगठन अध्यक्ष पद पर वनाराम देवासी को बनाया गया, लेकिन अध्यक्ष ने संगठन के नियमों की खुलेआम अवहेलना व अपने पद का दुरूपयोग किया। तथा श्रमिकों को लगाने में भाई भतीजावाद किया। और संगठन के प्रति विरूध सोच रखता है। अगर संगठन में कोई श्रमिक उनके विरूध आवाज उठाता है तो उसको संगठन के बहार निकाल दिया जाता है। जिससे गत वर्षो में संगठन को भारी नुकसान हुआ। अध्यक्ष के मनमानी रवैये के कारण वर्तमान में कोई श्रमिक इसके साथ नहीं है। जबकि अध्यक्ष देवासी ने संगठन के अनुशंषा पर फैक्ट्री में नौकरी दी जाती है उसमें भी संगठन के नियमों के विरूध नौकरीयां देकर भारी भ्रष्ट्राचार किया। जबकि श्रमिकों ने अध्यक्ष की शिकायत जिला अध्यक्ष से की गई, लेकिन अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष से श्रमिकों की मांग को अनसुना कर, आपसी सांठगांठ कर मामले को दबा दिया। इसकी एवैज में अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष के पुत्र को फैक्ट्री में नियमित कार्य पर लगाकर हम श्रमिको का हक सीना है। ऐसे कई मामले है जिससे अध्यक्ष देवासी के विरूध संगठन में आक्रोश फैलता जा रहा है। साथ ही संगठन को भारी नुकसान हो रहा है। जबकि हम सभी श्रमिक अध्यक्ष के विरूध है तथा संगठन हित में विरोध प्रर्दशन क रहे है। इस अवसर पर चेलाराम रेबारी, प्रभूराम गरासिय, देशाराम देवासी, सुरेन्द्र कुमार गमेती, पारसमल मेघवाल, सोमाराम गरासिया, चम्पाराम मेघवाल, पीथाराम गरासिया, गेंगाराम गरासिया, देवाराम मेघवाल मारवाड, रणसाराम गरासिया, नेतीराम देवासी, मोतीराम गरासिया, वीराराम देवासी, श्यामलाल गरासिया, लक्ष्मणराम देवासी, रामाराम देवासी, नरींगाराम देवासी, मनोज कुमार सहित भार संख्या में श्रमिक उपस्थित रहें।

श्रमिकों की मांग नहीं दिया जा रहा है ध्यान
श्रमिको ने बैठक में विधायक व जिला परिषद सदस्य के समक्ष कहां कि श्रमिको द्वारा बार-बार प्रदेशस्तर व जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष व कार्यकारणी नई बनाने की मांग की गई, लेकिन किसी भी पदाधिकारीयों द्वारा श्रमिको की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे मंे श्रमिको में भारी आक्रोश व्याप्त है। जो कभी भी आन्दोलन का रूप ले सकता है। जबकि लक्ष्मण देवासी ने कहां कि अध्यक्ष देवासी के विरूध अधिकांश श्रमिक है।

इनका कहना है कि –
मैंने आज बैठक में श्रमिकों की मांग व भावनाओं को प्रदेशस्तर तक पहुंचाने का आश्वान दिया है। जल्दी ही श्रमिकों की समस्यओं को आपसी तालमेल से सुलझाया जायेंगा।
समाराम गरासिया विधायक आबू-पिण्डवाड

जेके लक्ष्मी सीमेन्ट के भामस श्रमिको को विरोधीयों द्वारा भडकाया जा रहा है, इससे कुछ श्रमिक भ्रमित होकर विरोध प्रकट कर रहे है, जबकि अध्यक्ष को प्रदेश सीमेन्ट महासंगठन के मार्फत ही नियुक्ति किया जाता है। इसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है। जबकि भामस लेटर पेड का दुरूपयोग हो रहा है, जिसको लेकर कानूनी कार्रवाही की जायेंगी।
गणेश गुर्जर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदुर संघ-सिरोही

मैं, जिला अध्यक्ष व प्रदेश अधिकारी आज सुबह फैक्ट्री अधिकारीयों से वार्ता की है, तथा लेटर पेड के दुरूपयोग को लेकर अगवत करवाया है तथा कानूनी कार्यवाही की जायेंगी। जबकि तीन वर्ष पूर्व इन सदस्यों की सदस्या समाप्त हो चुकी है। संगठन के मार्फत फर्जीवाडा किया जा रहा है।
वनाराम देवासी अध्यक्ष भारतीय मजदुर संघ जेके लक्ष्मी सीमेन्ट

भामास सैकडो श्रमिक वर्तमान अध्यक्ष के विरूध है। जो संगठन के विरूध काम कर अपना निजहित सिद्व करता आ रहा है। मैं भामस का तहसील उपाध्यक्ष हूं, जिसको लेकर लेटर व मोहर का संगठन हित में सदपयोग किया है। हमको जो फर्जीवाडा बता रहे है वो संगठन के मार्फत वर्षो से फर्जीवाडा करत आ रहे है।
श्यामलाल उपाध्यक्ष भामस तहसील

Leave A Reply

Your email address will not be published.