Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मुणोत बने रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर

0 25

जालोर ।
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 जोन -18 के वर्ष 2022 -23 के पद पर रोटरी क्लब जालोर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रोटेरियन महेंद्रकुमार मुणोत को नियुक्त किया गया है।

 रोटरी क्लब जालोर के पूर्व अध्यक्ष डूंगरसिंह मंडलावत ने बताया कि रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3054 (राजस्थान एवं गुजरात) के गवर्नर बलवंतसिंह चिराणा ने अपने नए सत्र वर्ष 2022 -23 की डिस्ट्रिक्ट टीम की घोषणा की है । जिसमें रोटरी क्लब जालोर के वरिष्ठ रोटेरियन महेन्द्र मुणोत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए एसिस्टेंट गवर्नर पद पर मनोनीत किया है, जो की सबके लिए गर्व की बात है। रोटरी क्लब में एसिस्टेंट गवर्नर की डिस्ट्रिक्ट में मुख्य भूमिका रहती है । जिनका कार्य डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लब एवं उनके कार्यक्रमों के मध्य समन्वय स्थापित करना एवं डिस्ट्रिक्ट टीम एवं क्लब के मध्य सेतु का कार्य करना है । रोटरी सत्र के वर्ष भर चलने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों की रूपरेखा बनाना एवं विभिन्न योजनाओं को डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय तक पहुंचा कर उसका लाभ विभिन्न क्लब को दिलाना है।

 मीडिया पभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि मुणोत के एसिस्टेंट गवर्नर बनने पर रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है । जिसमें वरिष्ठ रोटेरियन मोहन पाराशर, नंदकिशोर जेथलिया, कानाराम परमार, पूनमाराम सोलंकी, डूंगरसिंह मंडलावत, अध्यक्ष तरुण सिद्धावत, सचिव नरेश देवड़ा, राजेंद्र जैन, राजेंद्र प्रजापत, शरद अग्रवाल, पुरुषोत्तम पोमल, ओबाराम देवासी, रामेश्वर गोयल, सपना बजाज, विनीता ओझा, इंदु गोयल, दिलीप सुंदेशा, संजय सुंदेशा, पवन ओझा, उत्तम गहलोत, मानवेंद्र पुरोहित एवं रोटरी क्लब जालोर के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.