माली समाज युवा संस्थान की साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुई घोषणा
भीनमाल -माली समाज युवा संस्थान अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हेतु रविवार को माली समाज युवा संस्थान द्वारा स्थानीय क्षेमकरी माता तलहटी माली समाज भवन में साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर मुकेश सुंदेशा को चुना गया। चुनाव अधिकारी विजय राज सांखला ने बताया कि युवा संस्थान के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को माली समाज युवा संस्थान द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मुकेश सुंदेशा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । निर्वाचन मंडल के रूप में मांगीलाल गहलोत,विजयराज सांखला, रणजीत परमार, राजू सिंह परमार, बाबूलाल सुंदेशा व हरजीराम परमार नियुक्त किए गए।इस दौरान माली समाज द्वारा सुंदेशा को अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर माला व साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश सुंदेशा ने कहां की मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिस पर मै खरा उतरूंगा एवं समाज के लिए शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में ,बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व राजनीतिक क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने का युवाओं से आवाहन किया तथा युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए अनुरोध किया। पूर्व अध्यक्ष किशोर सांखला ने कहां की माली समाज युवा संस्थान में उन्हे दो साल के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई जिसे उन्होंने तन ,मन से जिम्मेदारी निभाई । उन्होंने समाज का आभार प्रकट किया ।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया। साधारण सभा में समाज में एकता व अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान सुरेश परमार, महेंद्र सोलंकी, जीतू सांखला, सुरेश सोलंकी, सीएल गहलोत, अशोक परिहार, मेघराज परमार, नरेश सोलंकी, बाबूलाल परमार, सीए प्रवीण परिहार, जितेंद्र सुन्देशा, सतीश सुन्देशा, रोहित परमार, ओमप्रकाश सांखला, अशोक परमार,ओमप्रकाश सुन्देशा, किशोर सुन्देशा, एडवोकेट देवीलाल सुन्देशा, कमलेश परिहार, डॉ दिनेश परमार, अशोक गहलोत, दिनेश सांखला, श्रवण सुन्देशा, अमृत सांखला, अर्जुन सुन्देशा, हीराभाई सुन्देशा, ओमप्रकाश परमार, दिलीप परमार, सांवलाराम परमार, चेतन गहलोत,हितेश सुन्देशा, अरविंद सुंदेशा, जितेंद्र सांखला, अक्षय गहलोत, मिठालाल सुन्देशा, भवानी परिहार ,मोंटू परमार ,भारताराम सांखला, सहित कई माली समाज के लोग मौजूद रहे।