Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल के समीर खत्री और दीप कुमार का हुआ इंस्पायर अवार्ड में चयन

0 60

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 में भीनमाल के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दशमी के दो बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। जिला संवाददाता हनुमान प्रसाद दवे ने बताया कि विद्यालय के समीर खत्री का दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए स्मार्ट जूते तथा दीप कुमार का दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए स्मार्ट चश्मे के विषय में चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थी को 10 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। दोनो विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेंगे । प्रधानाचार्य नरेंद्र आचार्य ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय स्तर श्रेष्ठ 60 बाल वेज्ञानिको को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को जापान भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाता है। इंस्पायर अवार्ड की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा की गई। प्रतियोगिता में प्रभारी रमेश कुमार रावल एवं सह प्रभारी जयेश रामावत का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.