भीनमाल विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग सेवा संस्थान प्रीतेश डे केयर सेंटर में भीनमाल पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल की मौजूदगी में 3 दिसंबर शुक्रवार स्कूल परिसर में दोपहर 12:00 बजे मनाया गया इस दौरान उप अधीक्षक शंकरलाल ने स्कूल के द्वारा किए जा रहे इस ईश्वरीय कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा ही सच्ची ईश्वर की सेवा है जिसमें मंदबुद्धि बच्चों को बोलना पढ़ना लिखना वह दैनिक कार्य की स्कूल के द्वारा दी जा रही जानकारी को बहुत ही सराहनीय कार्य कहा सभी दिव्यांग बच्चों को फेस मास्क व हैंड सैनिटाइजर वितरित किए स्कूल के संस्थापक पीयूष दवे ने सभी पधारे हुए वरिष्ठ जनों का हार्दिक आभार प्रकट किया इस कार्य में दिव्यांग बच्चों ने बहुत ही उत्साह व उमंग दिखा कार्यक्रम मैं स्कूल के अध्यक्ष वसना राम संस्थापक पीयूष दवे सह संस्थापक प्रवीण कुमार व्यवस्थापक मैडम नीता दवे रंजना अग्रवाल रेखा देवी अरुणा देवी एडवोकेट रवि कुमार बोहरा मीडिया प्रभारी ललित होंडा समेत स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे