Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अपनी प्रतिभा को पहचाने विद्यार्थी- न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जितेंद्र कुमार

0 11

अपनीप्रतिभा को पहचाने विद्यार्थी- न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जितेंद्र कुमार
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में पेन इंडिया अवेयरनेस कैंपेन के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक, भीनमाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया की विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावक को अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानना चाहिए और उनकी रूचि के मुताबिक उन्हें अध्ययन, खेल और अन्य रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना चाहिए. उन्होंने 6 वर्ष से 14 वर्ष के बालकों के लिए निशुल्क दी जाने वाली शिक्षा के अधिकार के बारे में, बाल विवाह रोकथाम कानून के बारे में, उत्पीड़न कानून के बारे में तथा दहेज प्रथा के विरुद्ध बालिकाओं को सजग रहने की बात कही. उन्होंने उदाहरण द्वारा बताया की जरूरी नहीं है कि कोई अच्छी पढ़ाई करके नौकरी के अवसर की तलाश में फिरें, जबकि वे अन्य क्षेत्रों में भी काम करके समाज के लिए अच्छे कार्य कर सकते है. शिक्षित होना आज की आवश्यकता है. बालिकाओं को उनकी ईच्छा के विरुद्ध किसी कार्य के बारे में अपनी आवाज उठानी चाहिए न कि दबकर रहें. न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधिक सेवा प्रदान करने वाली सभी तरह की संस्थाओं के बारे में जानकारी दी तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने सती प्रथा कानून के बारे में भी जानकारी दी जो बहुत समय पहले अपने देश में प्रचलित रही है. यह एक बहुत बड़ी कुप्रथा थी जो अब समाप्त हो चुकी है. विद्यार्थियों को लक्ष्य रखकर अध्ययन करना चाहिए ताकि वे परिवार के लिए, समाज के लिए व देश के लिए ऐसे उदाहरण पेश कर सकें जिससे कि देश को उन पर गर्व हो. बालिकाओं की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज लड़कियां सबसे आगे हैं तथा हर प्रकार की परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करती है. अतः उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए और जीवन में प्राप्त होने वाली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है तभी सफलता मिलेगी. इसअवसर पर पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार खंडेलवाल, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला खंडेलवाल, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव अशोक कुमार दवे, पीएलवी विजय कुमार, मनोहर लाल सोलंकी, अमृत कुमार, योगेश कुमार सहित काफी संख्या में बालिकाओं व विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.