भीनमाल नगर सहित विधानसभा क्षेत्रवासियों की लाईफ लाईन मानी जाने वाली नर्मदा परियोजना ईआर प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग को लेकर गठित नर्मदा नीर संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को भीनमाल बंद व चक्का जाम करने की तैयारियां
भीनमाल नगर सहित विधानसभा क्षेत्रवासियों की लाईफ लाईन मानी जाने वाली नर्मदा परियोजना ईआर प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग को लेकर गठित नर्मदा नीर संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को भीनमाल बंद व चक्का जाम को लेकर समिति द्वारा सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।वही अभी तक आंदोलन को हल्के में आंकने वाले जिला व उपखंड प्रसाशन की भी कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है।सोमवार को एसडीएम,सीओ व थानाधिकारी ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर चक्का जाम को स्थगित करने व शांतिपूर्वक बन्द का आयोजन करने का सुझाव दिया,लेकिन समिति के सदस्यों ने चक्का जाम के लिए सरकार व जिला प्रसाशन की हठधर्मिता व घमंड को जिम्मेदार ठहराते हुए चक्का जाम स्थगित करने से इनकार किया।दोपहर करीब एक बजे एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम जवाहरराम चौधरी ने समिति द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन व क्षेत्रवासियों की ज्वलंत समस्या, मांग व भावनाओं को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को अवगत करवाने व कार्य मे गति लाने के लिए प्रसाशन द्वारा नर्मदा अधिकारियों के बैठक व चर्चा से अवगत करवाया।इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा भीनमाल की जनता के आंदोलन को हल्के आंकने,मांगो व समस्याओं को नजरअंदाज कर पूरे विधानसभा क्षेत्र का अपमान करने को लेकर नाराजगी जाहिर की।समिति ने अवगत करवाया की भीनमाल के इतिहास में सबसे लंबा नर्मदा नीर को शांतिपूर्वक आंदोलन हैं।फिर सरकार के मंत्री व जिला कलेक्टर द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।ऐसे हालात में नर्मदा नीर उपलब्ध करवाने का आश्वासन पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तेद व बंद के दौरान आवश्यकता अनुसार जाब्ता तैनात करने की बात कही।सीआई दुलीचंद गुर्जर ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग की अपील की।समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि बंद व चक्काजाम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पालना की जाएगी।इस अवसर पा समिति के सदस्य शेखर व्यास,नरेश अग्रवाल,मोहनसिंह सिसोदिया,दिनेश नवीन, हेमसिंह राव,अशोकसिंह ओपवत, सुरेश मीडिया,भरतसिंह भोजाणी,तैयब बागवान, कपूरचंद गहलोत, मांगीलाल गहलोत, मदनसिंह राव,जगदीश प्रसाद शर्मा व श्रवणसिंह राव, जबराराम भाटी,विक्रम सिंह ईरानी व विक्रमसिंह भाटी मौजूद थे।इसके बाद एसडीएम कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीएम ने नर्मदा नीर को लेकर उपखंड प्रसाशन द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत करवाया।जिसमे सीधे पाईपलाइन के माध्यम से करीब छ माह में भीनमाल नगरवासियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए नर्मदा विभाग द्वारा आश्वासन देने की बात कही।एसडीएम ने कार्य मे गति लाने के लिए नर्मदा विभाग के अधिकारियों से लगातार सवांद व बैठकों का दौर जारी रखने ओर प्रगति को लेकर समिति को समय समय पर अवगत करवाने का विश्वास दिलाया