Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

आबूरोड – सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक सम्पन्न

0 39

ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबूरोड

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा आबूरोड की बैठक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई की अध्यक्षता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवानदास कुमावत एवं भूपेंद्र संबरिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।बैठक की शुरुआत में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत द्वारा मुख्य अतिथियो का भाजपा के दुपट्टे पहना कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित कार्यकारिणी का परिचय प्रस्तुत किया गया। बैठक की शुरुआत में मंडल उपाध्यक्ष शैलेश अवस्थी ने मंडल द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत की।उसके बाद बैठक के मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष परसाई द्वारा सदस्यता अभियान की विधिवत जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओ को दी गयी, जिसमे मुख्य रूप से जिलास्तरीय एवं मंडलस्तरीय सदस्यता अभियान की रूपरेखा बतायी एवं बताया कि पिछली बार भाजपा 18 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी थी इस लक्ष्य को अबकी बार उससे भी आगे बढाने का संकल्प हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया है जिसमे शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजस्थान की एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा सिरोही जिले की एवं जिले के नेतृत्व द्वारा आबूरोड मंडल की भागीदारी सुनिश्चित की गई है जिसे हम सभी मंडल के पदाधिकारियों की साथ सभी मोर्चो की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। परसाई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक ओबीसी मुख्यमंत्री देने का काम किया है साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी अन्य पिछड़ा वर्ग से ही आते है तो ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी और भी अधिक हो जाती है।परसाई द्वारा देश की केंद्र सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए किए गए कार्यो का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया साथ ही ये भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों, जाति एवं धर्मो के लिए विभिन्न योजनाए चलाई जा रही है, हमें इन्ही योजनाओ एवं पूर्व में किये गए कार्यो को लेकर जनता के बीच जाना है तथा उन्हें इसी आधार पर सदस्य बनाना है।बैठक को मुख्य अतिथि श्री भगवानदास कुमावत द्वारा भी सबोधित किया गया, कुमावत ने बताया कि भाजपा राजनीति राज के लिए नही अपितु देश के एवं देशवासियो के विकास के लिए करती है, भाजपा हर व्यक्ति को उसका हक मिले इसके लिए काम करती है, देश का किसान, गरीब, मजदूर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विकास के लिए काम करती है, भाजपा संगठन का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास एवं उत्थान का रहा है, भाजपा की सरकार आज उसी पर कार्य कर रही है।बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया ने संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता घर घर दस्तक दे कर परिवारों से संपर्क करे और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करे, साथ ही डबल इंजन की सरकार के लाभ के बारे में भी बताए।ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल कुमावत ने बताया कि ओबीसी मोर्चा नगर मंडल के साथ कंधे से कंधा मिला कर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका निभाएगा एवं गत सदस्यता अभियान के लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बना कर भारतीय जनता पार्टी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगा।बैठक में सभी उपस्थित ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मोबाइल से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अंत मे निखिल कुमावत द्वारा सभी अतिथियों का एवं उपस्थित ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में मंडल महामंत्री, पार्षद एवं सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी राधेश्याम शाक्य, मंडल महामंत्री दीपेश सिंघल, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह लोधा, राजीव मारू, पार्षद इमामुद्दीन मोयल, पूर्व पार्षद गणेश आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लतीफ खान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष निलेश राणा, सुभाष योगी, दीपक मोदी, प्रकाश राणा, पंकज कुमावत, कमल सिंधी, पवन अग्रवाल, मोहसिन खान, जावेद खान, जाकिर खान, विशाल आचार्य, कमलेश, मुकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.