रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में दिनांक 23/08/ 2024 को मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के आदेशानुसार तथा प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर एन एल गुप्ता एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बर्डे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के लोअर हाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 को मनाया गया। आज ही के दिन 23.8.2023 को चंद्रमा रोवन के परियोजना के चंद्रायन-3 की सफलता के ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में सरकार ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा की है। इस अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेबीनार के मुख्य वक्ता इसरो के वैज्ञानिक श्री नीरज सत्या का व्याख्यान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर दिखाया गया । श्री सत्या ने चंद्रायन-3 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर एन एल गुप्ता ने कहा कि हम हमारे देश के वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस करते हैं जिन्होंने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर दुनिया में सबसे पहले अंतरिक्ष यान को सुरक्षित उतारा । यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । इस अवसर पर डॉक्टर कविता भदोरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौजवान वैज्ञानिकों ने देश का गौरव बढ़ाया है डॉक्टर स्नेह लता मुजाल्दा ने मून टच लाइफ टच थीम की जानकारी दी। डॉक्टर दिनेश सोलंकी ने बताया कि अंतरिक्ष से ब्रह्मांड है जिसमें हम रहते हैं वह पृथ्वी है । इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ रविंद्र बरड़े ने खगोल तारामंडल का ब्रह्णण विज्ञान ,प्राकृतिक विज्ञान और तारों के साथ पूरे अंतरिक्ष की जानकारी दी एवं उन पर विस्तृत प्रकाश डाला। तारामंडल के प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान की विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविंद्र बर्डे ने किया तथा आभार डॉक्टर प्रियंका देवड़ा ने माना, इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर एन,एल गुप्ता, डॉ रविंद्र बरडे, डॉक्टर कविता भदोरिया ,डॉक्टर स्नेह लता मुजाल्दा ,डॉ मनोज वानखेड़े, डॉ महेश कुमार निंगवाल ,डॉ दिनेश सोलंकी, डॉक्टर प्रियंका देवड़ा ,डॉक्टर इंदु डावर, डॉ॰ विक्रम सिंह भिड़े, डॉक्टर शोभाराम वास्केल, डॉ सुनीता भायल, प्रोफेसर सीमा नाईक, डॉ पदम आर्य , कृष्णा यादव, अरशद खान एवं समस्त छात्रों सहित महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

