Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा नेता देवल ने की जन सुनवाई,पंचायत समिती में आमजन से हुये रुबरु

0 151

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत रानीवाड़ा

जसवंतपुरा- भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक रानीवाडा नारायणसिंह देवल ने पंचायत समिती में जन सुनवाई कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया। ग्राम पंचायत जसवंतपुरा एवं कलापुरा पंचायत के सम्बन्धित अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुये साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। साथ ही बिजली विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौक पर मंडल‌ अध्यक्ष दौलतसिंह देवल, मौहम्मद यासीन, रामसिंह धुरपडा, भगवानसिंह चेकला, अंबालाल तायल, जितूभाई अग्रवाल, मोडाराम प्रजापत, मुकाराम पुरोहित, नरपतराज पुरोहित, वजाराम माली, दलपतसिंह देवल,चम्पालाल राव, हिरालाल राव, जसवंत प्रजापत सहित ग्रामजन‌ उपस्थित रहे।
तपतगिरीजी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया – जन सुनवाई के तत्पश्चात निकटवर्ती झरडेश्वर महादेव मंदिर पहुच कर तपस्वी योगी तपतगिरीजी महाराज एवं बाई महाराज संध्यागिरीजी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। ज्ञात रहे कि बाई महाराज संध्यागिरीजी महाराज के हाल ही में आपरेशन हुआ है। भाजपा नेता देवल ने उनकी कुशलक्षैम पुछी एवं स्वास्थय लाभ की प्रार्थना की। तपस्वी‌ तपतगिरी महाराज ने आर्शीवाद देकर गौ माता की सेवा करने को कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.