संजय जायसवाल बौद्धिक भारत सेगांव
सेगांव-विकासखंड सेगांव जिला खरगौन के आस्था महिला आजीविका सामुदायिक संगठन व म. प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से आज लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ समाज सेवी राजेन्द्र मंडलोई भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जायसवाल जयसवाल भारतीय पत्रकार संघ तहसील अध्यक्ष अशोक गुप्ता जनपद पंचायत के रमेश यादव पंचायत इंसपेक्टर सीएलएफ अध्यक्ष कला दीदी सिटीसी व्यवस्थापक मनीषा मंडलोई दीदी द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं का समानता का अधिकार मिल सके इस हेतु ब्लॉक के ग्रामो में दीदियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम कर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान श्री पाटीदार समता समन्वयक नीलम दीदी समता सखी प्रीति दीदी लाडकी दीदी आजीविका स्टाफ़ एव आजीविका समूह की दिदिया उपस्थित हुई। कार्यक्रम का संचालन आजिविका मिशन के संतोष यादव व आभार प्रदर्शन कल्पना सेगंर द्वारा माना गया।



