Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सनावद पुनर्वास में आवारा कुत्तो का आतंक, घर मे बंधे पालतू जानवरों पर हमला

0 248

छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद

सनावद पुनर्वास में विगत रात्रि सुबह करीब चार बजे आतंकी कुत्तो ने घर मे बंधे बकरा,बकरी के बाड़े में जानवरों पर हमला कर दिया। पुनर्वास निवासी के परिवार को सुबह करीब चार बजे बकरा, बकरी के चिल्लाने की आवाज आई जा कर देखा तो 15 से 20 कुत्तो का झुंड बड़े में जानवरों पर हमला कर चुका था। परिवार के लोगो ने कुत्तों को भगाने की कोशिश की तो इन लोगो पर हमला करने की कोशिश की ये अपनी जान बचाकर घर मे भाग गये। शोर खत्म होने पर जा कर देखा तो करीब 15 जानवरों को मार दिया था और 7, 8, जानवरों को घायल कर भाग गये। ये आतंकी कुत्तो ने इस तरह की पहले भी हमला कर चुके है। जानवरो के मालिक का पूरा परिवार का पालन पोषण इन जानवरों के व्यवसाय पर चलता है। सरपंच ने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका को सूचना देकर कुत्तों को पकड़वाने औऱ गरीब परिवार को आर्थिक सहायता के लिये शासन से जो हो सकता हैं पूरी पूरी कोशिश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.