Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुआ बैठक का आयोजन

0 16

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 11 जून 2024/जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत निवाली के सभागार में बैठक आयोजित की गई । इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री एनएस चौहान द्वारा अभियान की सम्पूर्ण रूपरेखा की जानकारी दी गई।, इस दौरान विधायक श्री बरडे ने कहा कि जिले में चल रहे गंगा जल संवर्धन अभियान में ग्राम वासियों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले तथा ग्राम पंचायत में रोज नियमित बैठकर के नागरिकों के कल्याणकारी योजनाओं के काम ग्राम पंचायत में ही पूर्ण किया जाए एवं उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट ना उठाना पड़े तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए । सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे जनता का आपके और हमारे प्रति विश्वास सशक्त हो । बैठक के पश्चात् विधायक श्री बरडे द्वारा जल संसाधन विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब से गाद एवं मिट्टी निकाल कर गहरीकरण कार्यक्रम में श्रमदान किया तथा प्रसिद्ध वझर के रोकडिया बाबा हनुमान पर फलदार छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में श्री चतरसिंह पटेल प्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष , श्री नरेंद्र सिसोदिया प्रतिनिधि नगर परिषद् निवाली, श्री पठान किराड़े उपाध्यक्ष ज .प .निवाली ,श्री अखिलेश सोनी ,श्री संतोष राठोड ,श्री नंदकिशोर शर्मा ,श्री श्याम पंडित श्री प्रकाश जोशी,जनपद सदस्य – श्री चमार भाई कन्नौजे ,कैलाश भाई ,श्री भुवान सोलंकी ,श्री सीताराम सेनानी ,श्री शोभाराम भाई ,श्री बबलू जाधव ,श्री रुपेश पिपलोदे उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.