अर्जुन राम मेघवाल को पुनः केंद्रीय मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश मेघवाल समाज ने बधाई प्रेषित कर की आतिशबाज़ी
रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा सांसद, पूर्व कानून मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,मेघवाल समाज के गौरव अर्जुन राम मेघवाल को पुनः केंद्रीय मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश मेघवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मेघवाल साहब को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही मेघवाल साहब के केबिनेट मंत्री बनने पर मिठाई खिलाकर समाजजनो के साथ आतिशबाजी की। इस दौरान मप्र मेघवाल समाज का प्रतिनिधि मण्डल जिसमे पुनमचन्द पटेल, रामलाल मेघवाल, राजेश मेघावल,हिरालाल मेघवाल, पला मेघवाल, राजु मेघवाल,मन्नालाल मेघवाल, रुपेश मेघवाल, मना मेघवाल, वीरेन्द्र मेघवाल, कमलेश मेघवाल सहित सभी मेघवाल जनो ने हर्ष व्यक्त कर मेघवाल को बधाई शुभकामनाएँ प्रेषित की।