Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

गंधवानी तहसील के ग्राम वासली में सरपंच पति की गुंडागर्दी एवं दबंगता एक बुजुर्ग को बेरहमी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा

0 18

रिपोर्टर कमल मायला बौद्धिक भारत धार

धार जिले के गंधवानी तहसील के अंतर्गत ग्राम वासली में सरपंच लाड़की बाई के पति देव सिंह मंडलोई की गुंडागर्दी एवं दादागिरी चरम पर है पैसों के बल पर एवं नेतागिरी के बल पर एक बुजुर्ग गुमान पिता रघुनाथ एवं उनका बेटा करण पिता गुमान को दौड़ा दौड़ा कर पीटा सरपंच पति देव सिंह ने एवं उसके साथी राहुल पिता मुकेश लक्ष्मण पिता चेना रमेश पिता मदन नितेश पिता बल्लू बल्लू पिता मदन माल सिंह पिता गुलशन रणछोड़ पिता बापू ताराचंद पिता देव सिंह इन सभी आदमियों ने मिलकर इनको जाकर मारा और धमकी दी है अगर तुम पुलिस में शिकायत करोगे या मेरे नाम की रिपोर्ट डलवाओगे तो तुम्हें जान से मार दूंगा रघुनाथ एवं उनका बेटा डरे एवं सहमे हुए हैं रघुनाथ को इलाज के लिए ले जाया गया है उनको अंदरूनी चोटे आई हैं जब पत्नी सरपंच का चुनाव जीती है तो पति अपने आप को बहुत बड़ा नेता समझने लग जाता है पैसा और पावर आने से आने से आम आदमी को कीड़े मकोड़े की तरह गिनता है जबकि समाज उनको चुनकर अपना मुखिया बनता है लेकिन यहां तो रक्षक और मुखिया ही भक्षक बना हुआ है हालांकि रिपोर्ट गंधवानी थाने पर दर्ज कर ली गई है पुलिस प्रशासन से भी हम निवेदन करना चाहेंगे कि ऐसे पैसों के बल पर एवं नेतागिरी के बल पर उछलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.