छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद
सनावद-वार्ड क्रमांक 1 बाहेती कालोनी के निवासी असामाजिक तत्वों से परेशान हो कर रविवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर कॉलोनी में तेज गति से वाहन चला कर प्रेसर हार्न बजाकर निकलने वाले वाहन चालकों पर रोक लगाने की मांग की है। रहवासियों ने बताया कि बिना किसी कारण के बाहरी असामाजिक तत्व तेज गति से वाहन दौड़ाते रहते है। इनकी वजह से बच्चे , महिलाये, बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना दुशवार हो गया है। कई आवारा मनचले लड़के कॉलोनी में चक्कर लगाते रहते है। इस वजह से कॉलोनी की महिलाये, बालिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। कई बार इन लड़को को समझने पर ये विवाद करने लगते है। विवाद को देखते हुए इनको कोई रोकता नही है। इससे इनकी हिम्मत बढ़ती जा रही हैं। इसी कॉलोनी में शहर का प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर भी है। जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता हैं। इन आसामाजिक तत्वों की वजह से माहौल खराब होता हैं। एस आई चैनसिंह सोलंकी ने रहवासियों को आश्वासन देते हुए कहा अब जब भी कोई असामाजिक तत्व ऐसी कोई हरकत करते दिखे तो उसका वाहन का नम्बर नोट कर सूचना दे।अनजान व्यक्ति कॉलोनी में घूमते दिखे तो उनकी जानकारी तत्काल पुलिस थाने पर दे। तत्काल कार्यवाही की जाएगी ।इस दौरान पार्षद पवन इंगला,सुभम शर्मा,राहुल सोनी,सुरेश कानूनगो,अंकित सोनी,लोकेश राठवे अंकुश सिसोदिया, राजू सेन,मयंक पटेल,नवीन सेन,प्रवीण सिंह,गुलाबचंद सेन,सहित कॉलोनी के अन्य रहवासी मौजूद थे ।