Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

लायन्स क्लब ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया

0 15

अजय जोशी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 31 मई 2024/हम कैंसर जैसी बिमारी को खरीद कर शरीर में ला रहे हैं अतः सावधानी रखे तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में नहीं करे। उक्त बात प्रसिद्ध नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश बरफा ने लायन्स क्लब बड़वानी सिटी के द्वारा आयोजित विश्व तंबाकू निषेध दिवस के कार्यक्रम में कही। डॉ बरफा ने आगे कहा कि व्यक्ति पान मसाला, बीड़ी सिगरेट को अपनी मेहनत की कमाई से खरीद कर उपयोग करता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के चपेट में आ जाता हैं। डॉ प्राची शर्मा (दंत रोग )ने उपस्थित लोगों से कहा कि बीड़ी, सिगरेट पीने और तंबाकू खाने से दांत तो खराब होते ही है साथ ही साथ हमे कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती हैं।

क्लब अध्यक्ष लायन राजेंद्र शर्मा ने कैंसर से बचने के लिए सम्पूर्ण रूप से तंबाकू के सेवन को बंद करने पर जोर दिया। लायन सुधीर कुमार पांडे ने उपस्थित आमजन को इच्छा शक्ति से तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। लायन महेश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पूछा कौन कौन तंबाकू खाता है तो निसरपुर से आए श्रीराम राने ने तत्काल अपनी जेब से तंबाकू गुटका और पान मसाले का पाउच दे कर आज से तंबाकू नहीं खाने की कसम खाई। शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा आयोजित तंबाकू निषेध कार्यक्रम में उपस्थित कई लोगों ने आज से तंबाकू नहीं खाने की कसम लेते हुए कहा कि अपने रिश्तेदारो और परिचितों से भी आग्रह करेंगे की तंबाकू नहीं खाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन श्रीमति सुनिता बरफा ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.