रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
बड़वानी 31 मई 2024/शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के द्वारा प्राचार्य डॉ.दिनेश वर्मा एवम् जिला संगठन रा. से .यों .डॉ. आर.एस. मुजाल्दा के निर्देशानुसार तंबाखू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे एवं डॉ.राजमल सिंह राव के मार्ग दर्शन में किया गया । रैली के पूर्व सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली, उक्त शपथ जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा दिलाई गई । जागरूकता रैली गायत्री परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई । नशा मुक्ति जागरूकता रैली गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, मोटी माता चौराहा, चंचल चौराहा, पाला बाजार आदि स्थानों से होते हुए, वापस गायत्री मंदिर पहुंची। रैली के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विभिन्न नशा मुक्ति नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। नशा नर्क का द्वार है नशा करने से कई परिवार उजड़ जाते हैं ।

इसीलिए हमें तंबाकू एवं विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनके सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से कई परिवार तबाह हो जाते हैं। समाज एवं राष्ट्र के युवाओं को इन मादक पदार्थों के सेवन करने से रोकने हेतु हमें जागरूकता रैलियां का आयोजन समय समय पर करना चाहिए । ताकि एक स्वस्थ एवं सशक्त नशा मुक्त भारत का निर्माण किया जा सके । युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और यदि देश के भविष्य को सुरक्षित रखना है तो हमें युवा पीढ़ी को नशा मुक्त रखने के विशेष प्रयास करने आवश्यकता है। नशा समाज एवं राष्ट्र के लिए बहुत ही घातक होता है। यह बात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे ने स्वयंसेवकों से कहीं उन्होंने कहा की हर हाल में हमें तंबाकू एवं उससे संबंधित उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। डॉ.राजमल सिंह राव ने कहा कि तंबाकू ,बीड़ी, सिगरेट, भंग, अफीम, चरस ,मदिरा आदि के सेवन से हमारे देश की युवा पीढ़ी विनाश के कगार पर खड़ी है । हर हालत में हमें हमारी युवा पीढ़ी को नशा मुक्त रखने की कोशिश करनी चाहिए।