Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भामाशाओ का कमेटी ने किया बहुमान, खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपना कोशल दिखाया

0 14

रमेश सुथार
बौद्धिक भारत सिरोही

खण्डेलवाल वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित 9 वी खण्डेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सिमिफाइनल में पुणे को शिकस्त देकर मुम्बई इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल चेन्नई बनाम बेंगलोर की टीम साउथर्न स्टार के बीच खेला गया। केपीएल आयोजन समिति के लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार समाज के आराध्य देव श्री ठाकुर जी चारभुजा जी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बड़ी तादाद में प्रवासीयो एवं समाज बंधुओ के आगमन के साथ अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर दर्शकों की उपस्थिति में मैच के दोरान समाज के खिलाड़ियों का सभी ने उत्साह वर्धन किया। प्रातः खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। पुणे ने पहले बल्लेबाजी कर 149 रन का प्रतिद्वंदी मुंबई के समक्ष लक्ष्य रखा जिसमे मोहित ने 32 रन बनाए। मुंबई के अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का सामना करने उतरी मुंबई ने डॉक्टर दीपक के 27 बॉल में 46 रन और कपिल के 24 बॉल में 49 रन के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त करते हुए फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। पुणे के पारस ने चार विकेट और प्रवीण ने तीन विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कपिल नाटाणी नहीं रहे। इसी प्रकार दिन के दूसरे सेमीफाइनल में साउथर्न स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें शुरू के चार ओवर में पांच विकेट खोकर संकट में फंसी लड़खड़ाती पारी को टीम के कप्तान करण और मोहित ने मिलकर संभालकर 96 रन की भागीदारी बनाते हुए 149 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें करण ने अर्धशतक सहित अमन ने 33 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग की टीम 20 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साउथर्न ने मैच जीता और उनकी टीम के मेन ऑफ़ द मैच मोहित बने।

भामाशाहों का किया कमेटी ने किया बहुमान – केपीएल आयोजन कमेटी ने क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी दानदाता भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया, इस मौके पर महासंघ पदाधिकारीयो का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष रतन बालोतरा, मुन्नाभाई पुणे, मनीष मैसूर, उत्तमभाई, दिलीप कायथवाल, चंद्रकांत, ओमप्रकाश मेहरवाल, मुकेश डोडुआ, चंपतलाल मंडवाड़ा, सुरेश कुमार बैंगलोर, रमेशभाई झाड़ोली,देवीचंद रानीवाड़ा, वनेचंद मोहब्बत नगर सहित भारी संख्या में गणमान्य बंधु एवं स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

बड़ी राशि सहित शील्ड आदि के होंगे पुरस्कार – खंडेलवाल प्रीमियर लीग आयोजन कमेटी की ओर से फाइनल विजेता को पचपन हजार की राशि सहित ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, इसी प्रकार उपविजेता को इकतालीस हजार रुपए और ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द सीरीज के विजेता को इक्कीस हजार व ट्रॉफी दी जाएगी। इसी कड़ी में बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट बल्लेबाज को भी नगद राशि सहित स्मृति चिन्ह प्रदान करेंगे, साथ ही समाज बंधुओं की ओर से सिक्स और फॉर पर शानदार नकद राशि खिलाडियों की प्रदान की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.