श्रीमद् भागवत कथा खेड़िया फलिया निवाली में श्री कृष्ण जन्मोत्सव में मची धूम और भगवान को लगाया 56 भोग
मोहन कुमार बौद्धिक भारत निवाली
निवाली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और भगवान को लगाया 56 भोग । पंडित श्री कृष्णानंद अवस्थी द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है बड़ी मात्रा में भक्त कथा स्थल पर कथा सुनने पहुंच रहे हैं वही उत्तराखंड मंडल के महंत नागा बाबा श्री चेतन गिरी महाराज ने सभी भक्तों को सनातन धर्म के लिए जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। चेतन गिरी जी महाराज ने बहुत ही सुंदर भोलेनाथ की स्तुति की और सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कथा के अंतिम दिन में पानसेमल विधानसभा के विधायक श्री श्याम बरड़े जी भी कथा में शामिल होंगे । निवाली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बौद्धिक भारत चैनल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहन कुमार भी शामिल हुए और कथा का पुण्य फल का लाभ लिया
