Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नर्सिंग पेशा एक सेवा संकल्प –जेडी चारण

0 69

निकिता जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलदर पर अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया , राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण ने कहा कि नर्सेजकर्मियों के द्वारा आज पूरे सिरोही जिले में नर्सेज की जन्मदात्री नाइटेंगल फलोरेन्स के जन्मदिन 12 मई को नर्सेज दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है,

इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलदर पर मनाया गया , चारण ने कहा कि नर्सिंग या परिचर्या स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के भीतर एक ऐसा सेवा व्यवसाय है जो व्यक्तियो ,परिवारों व समुदायो की देखभाल पर केंद्रित है ताकि वे इस्टतम स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता प्राप्त कर सके ,रोगियों की देखभाल कर रही एक नर्स शब्द से किर्याशीलता झलकती है यह सेवा का कार्य , यही कार्य नर्सेज को सभी से अलग बनाता है, यही परोपकार की भावना हम नर्सेज के तन ,मन, में कूट कूट कर भरी रहती है , नाइटेंगल फलोरेन्स जिनको नर्सेज की जन्मदात्री भी कहते है,

उन्होंने मानव सेवा कर एक मिसाल कायम की थी , किरिनिया युद्ध के समय घायल सैनिकों की विकिट परिस्थितियों में सेवा की , उन्होंने ही नर्सेज की व्यवसायिक रूप से पहचान दी, आज नर्सेज अस्पताल में विकिट परिस्थितियों में कार्य कर रहे है , नर्सेज की भी विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है , इस संदर्भ में सरकार से भी कईं बार विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया जाता है , पन्द्रह अगस्त ,26 जनवरी व 12 मई को नर्सेज को राज्य सरकार के द्वारा राज्यस्तरीय इनाम हर साल दिया जाता है लेकिन उस सम्मान के बाद नर्सेज को किसी कार्य के लिए विशेष दर्जा नहीं दिया जाता है ,जिनको इनाम से नवाजा जाता है उनको शिक्षा विभाग की तरह प्राथमिकता दी जावे , जो अभी तक नहीं दे रहे हैं जो अफ़सोस जनक है ,

नर्सेज दिवस पर विशेष कार्य करने पर स्मृति चिन्ह से नर्सिंग अधिकारियों व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया , समारोह डॉक्टर निहाल सिंह मीणा मुख्य अतिथि, राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता , नर्सेज अध्यक्ष जीवत दान चारण के विषय आतिथ्य में मनाया गया , डॉ निहाल सिंह मीणा, राजेन्द्र कुमार, जीवत दान चारण, हेमलता मीणा, विक्रम जीनगर , लोकेश कुमार, राजेश कुमार सांगवान, माया देवी, शुशीला चौधरी, रानी मीणा, नीरज कुमार परिहार, प्रतीतम कुमार, सुरेश कुमार सहित कईं नर्सेज उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.