Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

आबूरोड़ में भाजपा ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ संपन्न

0 32

ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबूरोड

आज नगर मंडल आबूरोड़ के तत्वाधान में लोकसभा सेसंयोजक ओर समन्वयक महेंद्र जी बोहरा,सांसद देवजी भाई पटेल,जिलाध्यक्ष सुरेश जी कोठारी,महिला मोर्चा देशाध्यक्ष रक्षा भंडारी,विधायक समाराम गरासिया ओर नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण के सानिध्य में मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई की अध्यक्षता में ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ गांधीनगर स्थिति सेंचुरी मार्बल में हुआ। मंच संचालन करते हुए जिलामंत्री अजय वाला ने बताया कि ये कार्यक्रम भाजपा के लोकप्रिय ओर लोकसभा प्रत्याशी किसान केसरी लुम्बाराम जी को अधिक से अधिक मतों से जिताने ओर कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरने के लिए रख गया है,तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शरुआत की,दीप प्रज्वलन के बाद सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा के दुपट्टे एवम साफे से स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा की विचारधारा से जुड़कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली,सुखराम जी,रमेश मेघवाल,जगत राम,हीरसिंह,नरेश राणा,राकेश कुशवाहा,दया संकर,सरफराज, सलीम,छोटेलाल जी,अफरोज खान,अरबाज खान,मनोज कुमार,गिरधारी जी,भूपेंद्र सिंह,धनराज,सीना शर्मा,हंजा देवी आदि का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने कहा प्रदेश एवम केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार हमारे किसान केसरी लुम्बाराम जी को लोकसभा से सीट देकर भेजा है,हमे इस बार लुम्बाराम जी को 5 लाख वोटो से जीताकर दिल्ली भेजना है।

विधायक समाराम गरासिया ने कहा लुम्बाराम जी ने संगठन में बहुत कार्य किया,लंबे समय से पार्टी का कार्य कर रहे है,पार्टी ने अब उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है,लोकशभा की सीट दी है,अब उसको जीताना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा हमारे ही साथी,हमारे ही बीच मे उठने बैठने वाले सरल और सहज व्यक्ति लुम्बाराम जी पर केंद्रीय नेतृत्व ने मोहर लगाई है,लुम्बाराम जी को सिरोही का बच्चा बच्चा जनता है,अब हमारा फर्ज बनता है कि हम लुम्बाराम जी को भारी मतों से जीताकर भेजे ओर मोदी जी गारंटी पूरी करे ओर मिशन 400 को पूरा करे। जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा की सिरोही का हर बच्चा लुम्बाराम है,पर अब हमें हमारे बूथ की तरफ देखना है,चुनाव नजदीक है समय कम बचा है,हर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी,हर काम मोदी जी नही करेंगे हमे ही बूथों पर जाकर वोटरों को घर से निकालना है और मतदान कराना है, सांसद देवजी पटेल ने कहा इस बार लोकसभा में लुम्बाराम जी रिकॉर्ड मतों से जीतकर लोकसभा में जाएंगे और खुद मोदीजी लुम्बाराम जी को माला पहनाकर स्वागत करेंगे,मोदी जी ने प्रधानमंत्री रहते विकास कार्यो की झड़ी लगा दी,भारत के हर जिले में अभूतपूर्व कार्य हुए है,कही ऐतिहासिक फैसले हुए है।जालोर की हर विधानसभा से लुम्बाराम जी 1,1 लाख की बढत से बढ़ेंगे अब हम सिरोहिवासियो को भी हर विधानसभा से उन्हें कम से कम 1 लाख की बढत तो दिलानी ही है।

लोकसभा समन्वयक ओर सेप्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा पिछले 15 दिन से सिरोही जालोर में घूम रहा हु,लुम्बाराम जी का एकतरफा माहौल है,लोग उनकी सादगी के कायल है,छोटे से छोटे कार्यकर्ता सीधे लोकसभा प्रत्याशी से बात कर रहे है,वही कांग्रेस प्रत्याशी के पास कुछ नही बस नाम के पीछे गहलोत लगा है,यही पहचान है,पिछले लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत खुद के ग्रहक्षेत्र में 3 लाख वोट से हारे थे,इस बार 6 लाख वोट से हारकर दिल्ली नही वापस जोधपुर जाएंगे।पिछली राज्य सरकार में अशोक गहलोत ने राजस्थान वासियो को खूब परेशान किया हम भूल नही है,महिलाओं व हमारी बहन बेटियों पे अत्याचार,वो उदयपुर ओर करोली की हिंसा,पेपर घोटाले,अब समय आ गया है गहलोत को अपना आईना दिखाने का ,सिरोही जालोर की जनता इनका सूत सहित हिसाब करेगी।

इस दौरान जिला सेसंयोजक जयसिंह राव,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह,पूर्व जिलाप्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई,ग्रामीण अध्यक्ष परवीन कुमार,बाबूभाई पटेल,उधोगपति सरस चौहान,नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,मुकेश खंडेलवाल,पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया,भगवानदास कुमावत,विस्तारक महेंद्र जी,जिला मंत्री अनुराधा जैन,जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठी,हार्दिक देवासी,महामंत्री गणेश आचार्य,दिनेश सेन,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय ढाका,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत,st मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.