Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में मिली कामयाबी पिंडवाडा अस्पताल को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट

0 83

भारत सरकार ने दिया जिले की पहली सीएचसी पिंडवाड़ा को लक्ष्य सर्टिफिकेट

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मेहनत लाई रंग – – डॉ. राजेश कुमार

निकिता जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सिरोही- भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लक्ष्य प्रोग्राम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिंडवाड़ा को लक्ष्य प्रमाण पत्र मिला है, भारत सरकार ने सीएचसी पिंडवाड़ा का अससमेंट नेशनल अस्सेसर के द्वारा करवाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विगत 8 सितम्बर, 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिंडवाड़ा का अससमेंट नेशनल अस्सेसर के द्वारा किया गया जिसमे अस्पताल के लेबर रूम को लक्ष्य प्रोग्राम के सभी मानकों में अच्छे अंक अर्जित किये। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की लक्ष्य प्रोग्राम के अंतर्गत मुख्य मानक निर्धारित किए गए हैं जिसमें से समस्त मानकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिंडवाड़ा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त प्राप्त किए हैं। उन्होने बताया कि जिले की पहली सीएचसी को भारत सरकार ने लेबर रूम को लक्ष्य प्रोग्राम के अंतर्गत सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। जिला नोडल अधिकारी लक्ष्य प्रोग्राम (आरसीएचओ) डॉ. विवेक कुमार ने बताया की लक्ष्य सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले संस्थान को दो लाख की प्रोत्साहन राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी जिसका इस्तेमाल अस्पताल के लेबर रूम में बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए किया जा सकेगा। इस कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिंडवाड़ा के प्रभारी डॉ. के. एस. गिल के साथ समस्त लेबर रूम के स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। लक्ष्य प्रोग्राम के अंतर्गत लेबर रूम की स्थिति बेहतर बनाने में यूएनएफपीए जिला समन्वयक डॉ. गिरिश माथुर का भी विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.