भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार
19 फ़रवरी को पंचकूला हरियाणा में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठी चार्ज , आँसू गैस के गोले , पानी की बौसार किया गया , जो सरकार के द्वारा अमानवीय व्यवहार है, अकृत्य है राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकरारी प्रदेशाध्यक्ष व नेशनल मूमेंट ओल्ड पेंशन योजना के सिरोही जिला समन्वयक जीवत दान चारण ने कहा कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर NMOPS के बैनर तले पूरे देश मे चल रहे ओल्ड पेंशन योजना बहाली के आंदोलन में हरियाणा में भी आंदोलन चल रहा था इसमे कर्मचारियों के द्वारा मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जा रहा था उसमे लाठीचार्ज ,आँसू गैस , पानी की बौसारे करने वाले जिम्मेदार पर कार्यवाही करने की अपील की है , हरियाणा के कर्मचारियों के राजस्थान के कर्मचारी भी उनकी भावनाओं व मांगो के साथ है , जब देश के नेताओं को पेंशन , सेना , जजों को पेंशन तो दूसरे कर्मचारियों को क्यो नहीं पुरानी पेंशन लागू की जा रही है , देश मे 5 राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू कर चुकी है इस कड़ी में केंद्र सरकार को पूरे भारत मे लागू करना चाहिए , जिससे अपने जीवन के 30 वर्ष तक आमजन देश की सेवा करने वाले कर्मचारी भी बुढ़ापे में अपना जीवन आराम से काट सके।
