Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नगर पालिका से पट्टे की 160 फाइलें गायब होने का मामला, इधर पुलिस पहुंची नगरपालिका , जांच शुरू।

0 42

पालिका आयुक्त बोले 160 फाइलें नहीं मिल रही , सभी विभागों को सर्च नोट भेज कर पता कर लिया।

हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार

माउन्ट आबू । नगर पालिका की भूमि शाखा से गायब हुई 160 फाइलों का अभी तक पता नहीं चल सका है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । माउन्ट आबू सीआई किशोर सिंह भाटी नगर पालिका पहुंचे और भूमि शाखा से जरूरी जानकारियां प्राप्त की । उन्होंने आश्वस्त किया की फाइलें मिल जाएंगी , हम कोशिश कर रहे हैं । इधर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा के तेवर तीखे दिखे । उन्होंने कहा कि नगर पालिका को बदनाम किया जा रहा है कि पैसे ले रहे हैं अगर किसी को कोई शिकायत हो तो सीधे मुझे बताएं । अभी तक ऐसी कोई शिकायत मुझे प्राप्त नहीं हुई है । पालिका आयुक्त रामकिशोर ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि 160 फाइलें भूमि शाखा में नहीं मिल रही है । उन्होंने पालिका के सभी विभागों को सर्च नोट भेजकर भी पता कर लिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपयुक्त कार्यवाही होगी । इस पूरे मामले पर अभी तक कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है । कैमरे पर नहीं बोलने और नाम नहीं छापने की शर्त पर पालिका सूत्रों ने बताया कि 25 फाइलें जो अधिकारी जांच के लिए अपने साथ ले गए थे संभवतः लौट आई है । इस हिसाब से बाकी फाइलें भी लौट कर आ सकती हैं । पट्टों का इंतजार खत्म हो सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.