सांचौर के चितलवाना में रविवार को एक दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका खिताब शहर के नेहरू क्लब के नाम रहा है।
प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार
सांचौर के चितलवाना में रविवार को एक दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका खिताब शहर के नेहरू क्लब के नाम रहा है। बीते एक महीने तीसरी बड़ी प्रतियोगिता में नेहरू क्लब विजेता बना है। चितलवाना में स्वर्गीय दिनेश सारण की स्मृति में एक दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस प्रतियोगिता में जालोर, सिरोही, पाली व बाड़मेर जिले की 56 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें फाइनल सेमीफाइनल मैच पिंडवाड़ा व धरणीधर सिवाड़ा टीम के बीच में हुआ। जिसमें धरणीधर सिवाड़ा की टीम में 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला नेहरू स्पोर्ट क्लब सांचौर व जम्भेश्वर सेवा संस्थान खारा की टीम में हुआ। जिसमें नेहरू स्पोर्ट ने जीत दर्ज की। उसके बाद फाइनल मैच नेहरू स्पोर्ट क्लब सांचौर व धरणीधर सिवाड़ा के बीच खेला गया।

जिसमें नेहरू स्पोर्ट क्लब सांचौर ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद प्रतियोगिता का समापन डॉ. भूपेंद्र बिश्नोई की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान विजेता टीम को 35 हजार नकद व उप विजेता को 22 हजार नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जगदीश मांजू , गणपत जाणी, पीके सारण, पीसी ढाका सुरेश टाइगर व नेटर सोनू सहित अन्य मौजूद रहे। नेहरू स्पोर्ट क्लब के सदस्य पुखराज लोल ने बताया कि नेहरू स्पोर्ट क्लब पिछले लंबे समय से युवा खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। इस क्लब के खिलाड़ियों बीते एक महीने में ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता खारा, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता परावा के बाद चितलवाना में आयोजित प्रतियोगिता को जीता हैं। स्वर्गीय दिनेश सारण की स्मृति आयोजित प्रतियोगिता के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें युवा खिलाड़ियों ने 175 यूनिट ब्लड सांचौर की बी लाल ब्लड बैंक को दिया गया। यह जरूरतमंद को निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।