Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी व केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शिरकत की।  

0 13

राजस्थान की धरती वीरों और दानदाताओं की : धामी

ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

स्थानीय जुंजाणी मार्ग पर स्थित नीलकंठ महादेव की 11 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत  विशेष विमान से यहां पर पहुंचे । यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत-अभिनंदन किया गया । इसके बाद महाकवि माघ के दर्शन किए ।  शहर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान वाराह श्याम के दर्शन वंदन कर आरती का लाभ लिया । इसके पश्चात नीलकंठ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में पांडाल पर राम कथा आयोजित कर रहे मुरलीधर महाराज के वहां कथा स्थल पर पहुंचे । जहां प्रेमसिंह राव, खुशवंतसिंह राव, जगदेवसिंह राव के द्वारा साफा, माला, शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की धरती वीरों व दानदाताओं की है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साधु संत भी आये । उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने चर्चा की व लोगों से रूबरू करवाया । आज के कार्यक्रम के दौरान आचार्य बालकृष्ण महाराज ( योगपीठ पतंजलि हरिद्वार ) ने भी शिरकत की । 

भामाशाह राव परिवार ने की अनेक घोषणा 
नीलकंठ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आयोजन कर्ता मफतसिंह राव परिवार ने कई घोषणा की । जिसमें जोशी मठ में आई आपदा में सहायता के तौर पर एक करोड़ ग्यारह लाख रूपयो की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई ।  शहर में ग्यारह हजार लीटर गंगाजल वितरण के साथ साथ एक हजार लोगों को कम्बल भी वितरित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.