Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

खेजड़ी के पेड़ों को लेकर श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के बैनर तले शुक्रवार को सांचौर तहसीलदार रामस्वरूप जौहर को ज्ञापन सौंपा।

0 12

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

क्षेत्र के पालड़ी देवड़ान गांव में काटे गए राज्य वृक्ष खेजड़ी के पेड़ों को लेकर श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के बैनर तले शुक्रवार को सांचौर तहसीलदार रामस्वरूप जौहर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि क्षेत्र में आए दिन हरे वृक्षों की कटाई की जाती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया की पालड़ी देवड़ान गांव में तखतसिंह के खेत में खेजड़ी के पेड़ काटे गए है, जिसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में बताया कि अगर हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष मोहनलाल कङवासरा, भभूताराम, राजूराम गुरु जिला महामंत्री, ओमप्रकाश फौजी, भजन लाल गोदारा, दिनेश गोदारा, प्रवीण खिलेरी, श्रीराम जाणी पूर, प्रकाश कड़वासरा अरणाय, प्रवीण खिलेरी पीटीआई सांकड़, ओमप्रकाश पंवार, रतनाराम गुरु, दिनेश कुमार सारण व सुजानाराम गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.