Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर शुक्रवार को सांचौर दौरे पर रहे।

0 7

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर शुक्रवार को सांचौर दौरे पर रहे। इस दौरान पराशर पहले हाडेचा में आयोजित होने वाली जैन मंदिर कीर्ति स्तंभ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों की भामाशाह बाबू लाल भंसाली से जानकारी ली। यहां पर सबसे पहले जैन संतों का आशीर्वाद लिया। उसके बाद कीर्ति स्तंभ के निर्माण के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई गई अयोध्या नगरी का जायजा लिया। जिसमें भोजनशाला, पांडाल, आर्टिफिशियल देलवाड़ा के जैन मंदिर का निरीक्षण किया। हाडेचा के बाद पारा सर पालड़ी स्थित ईआर प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेकर जल्द भीनमाल शहर में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान रानीवाड़ा के पूर्व विधायक व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, युवा नेता डॉ.भूपेंद्र बिश्नोई, शमशेर अली, नगर पालिका चेयरमैन नरेश जी सेठ, पूर्व उप प्रधान कुंपाराम चौधरी, हुकमा राम बिश्नोई, स्मृति वन के अध्यक्ष अमरा राम माली, केसाराम मेहरा साहब, डॉ दिनेश पुरोहित, नगसिंह दांतिया सहित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.