Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल के समीपवर्ती वियो का गोलिया पुनासा में श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर एवं रामदेव जी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 30 मई को होगा

0 105

भीनमाल के समीपवर्ती वियो का गोलिया पुनासा में श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर एवं रामदेव जी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 30 मई को होगा और महोत्सव की पूर्णाहुति 1 जून को होगी। इसी दिन महा प्रसादी का आयोजन होगा।

पूनासा महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 30 मई को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 31 मई को स्थापित देव पूजन, हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इसी दिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें छगन देवासी एंड पार्टी सांचौर सिंगर मुकेश देवासी द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही अंकुश गहलोत एंड पार्टी आहोर, लक्की शालू जटाधारी एंड पार्टी दिल्ली नृत्य कलाकारों के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के तीसरे दिन महा प्रसादी का आयोजन

वियो का गोलिया पुनासा में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत अभिजीत मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी दिन महा प्रसादी का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के गांवों से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। महोत्सव के तहत धर्म सभा में संत महात्मा का बहुमान किया जाएगा।

इनकी रहेगी सानिध्यता

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में महंत बाबू गिरी महाराज, सतपुरी जी महाराज, आशा भारती जी महाराज उम्मेदाबाद, गंगानाथ महाराज जालौर, रणछोड़ भारती महाराज लेटा, देव गिरी महाराज भालनी मठ, पारसाराम महाराज भलाखड़ी, शिवगिरी महाराज वाड़ाभाड़वी, प्रेमभारती महाराज गजीपुरा, हरिपुरी महाराज, लहर भारती महाराज बड़गांव, काशी नाथजी महाराज करडा सहित क्षेत्र के कई साधु संत शिरकत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.