बीजापुर /निकटवर्ती ग्राम पंचायत सैणा मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि की मौजूदगी में वार्षिक उत्सव समारोह हर्ष एवम् उल्लास के साथ मनाया गया!समारोह में शिक्षा के क्षेत्र मे विस्तृत जानकारी दी गई!कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया!बोर्ड परीक्षा,स्थानीय परीक्षा,खेल कूद,प्रतिभावान छात्रों को मुख्य अतिथि महोदया दवारा ईनाम वितरित किये गये!इस समारोह में उपसरपंच डूंगरसिंह राणावत मय वार्ड,प्रधानाचार्य मोहनलाल मय स्टाफ,ठाकुर साहब विकरमसिह राणावत,मदनसिह राणावत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!