Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने कालन्द्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया

0 5

सिरोही जिला कलक्टर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ भंवर लाल द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य पी.सेलवम एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया । जिला कलेक्टर ने विद्यालय के शैक्षणिक खंड के कक्षा कक्ष, संगीत कक्ष, कला कक्ष, स्मार्ट कक्षा कक्ष, बायो लेब, रसायन लैब, कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, प्राथमिक उपचार कक्ष, भोजनालय एवं विद्यार्थी आवास तथा सम्पूर्ण विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने छात्रो एवं कला शिक्षक घनश्याम शर्मा द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखकर प्रशंसा जाहिर की।
उन्होंने कक्षा 11 एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक लेकर शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया, तथा विद्यार्थियों को वार्तालाप के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समय के सदुपयोग एवं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगन के साथ आगे बढने हेतु आवश्यक सुझाव दिये तथा अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए लक्ष्य को एकाग्रचित होकर निरंतर उर्जा के साथ कठिन परिश्रम करने के सुझाव दिये।
विद्यार्थियो के साथ बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कैरियर को लेकर विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा विद्यार्थियों को हमेशा सभी परिस्थितियों में प्रसन्नचित् रहने की सलाह दी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने बहुउद्देश्यी कक्ष, वोकेशनल कक्ष के निर्माण करने का प्रयास एवं खेलकूद मैदान को उन्नत करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.