भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खजूरी में रखी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष का जलाया पुतला जिला कार्यकारिणी भंग नहीं करने पर करेंगे धरना
सुभाष पटेल बौद्धिक भारत राजपुर
राजपुर-: बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के लिए खजूरी में हुई हार के बाद मंथन बैठक का किया आयोजन वहीं बैठक में आयोजित करने की पश्चात भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम सोनी का पुतला दहन किया है वही आक्रोशित भाजपाई कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा राजपुर विधानसभा में इतने कम मतों से हारी है वहीं इसका कारण प्रतिघात हो सकता है पिछली बार भी यह प्रतिघात हुआ था और इस वर्ष भी यह प्रतिघात हुआ है वहीं जिला कार्यकारिणी को भंग किया जाए नहीं तो हम बड़वानी जिले में भाजपा कार्यालय के समक्ष जाकर 4000 से 5000 कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे एवं कार्यकारिणी को भंग करने की मांग की है।
