Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पैदल यात्रा संघ को लेकर पावटी में विशाल भजन संध्या 15 को।

0 14

महेन्द्र प्रजापत बौद्धिक भारत समाचार

कस्बे के समीपवर्ती पावटी गांव के गोलुआ से आठवीं बार आशापुरा माता मंदिर नाडोल एंव सोनाणा खेतलाजी मंदिर सारंगवास के दर्शनार्थ के लिए पैदल यात्रा संघ गुरुवार को सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा। इससे पूर्व बधुवार को एक शाम आशापुरा माताजी व सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के खेल मैदान में पांडाल स्टेज, लाइट डेकोरेशन, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियां जोरों पर की जा रही है। भजन संध्या में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जसवंतपुरा के महंत सुखदेव गिरीजी महाराज, झरडेश्वर महादेव मंदिर गोलाणा के महंत तपतगिरीजी महाराज, साध्वी संध्या गिरीजी, रोनीडा धाम वीठन के महंत प्रताप गिरीजी महाराज सहित संत- महात्माओं के सानिध्य में आयोजित होगी। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार ओम प्रकाश प्रजापति एंव सोनू सिसोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम को लेकर श्री आशापुरा नवयुवक मंडल पावटी द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.