भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार
सिरोही- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिले के चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ साथ विभाग के सुमन कार्यक्रम का जागरूकता के लिए प्रशिक्षण का आयोजन सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम व सुमन कार्यक्रम के साथ विभाग के अन्य कार्यक्रमों व योजनाओं की अब तक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा चिकित्सा अधिकारियों से की साथ ही वार्षिक लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। प्रशिक्षण में डॉ. प्रकाश नोगिया की ओर से रेबीज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कुत्ते के काटने से होने वाले किसी भी खतरे से बचाव के लिए समय-समय पर कुत्तों का टीकाकरण व बचाव के उपाय की जानकारी दी गई। साथ ही संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए प्राथमिक उपचार में बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक साफ करने व रेबीज के बचाव के लिए आवश्यक रूप से टीकाकरण कराए जाने की जानकारी दी गई। सुमन कार्यक्रम के बारे जिला समन्वयक यूएनएफपीए डॉ. गिरीश माथुर ने जानकारी दी साथ ही परिवार कल्याण साधन की ऑनलाइन रिपोर्ट के सॉफ्टवेयर एवं पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के बारे जानकारी चिकित्सा अधिकारियों को दी। इसी के साथ मातृत्व व शिशु मृत्यु के बारे विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई। उक्त प्रशिक्षण में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट धन्नीराम झा, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।