Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

माधवदास महाराज की दशम पुण्यतिथि पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

0 77

सवांददाता ललित होंडा भीनमाल

भीनमाल. शाकद्वीपीय समाज की ओर से हुए, माधवदास महाराज की दशम पुण्यतिथि को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान भीनमाल शहर में वर घोड़े का आयोजन किया गया जो सूर्य अर्चना आश्रम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए, पुनः आश्रम पहुँचा। वही पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर सूर्य अर्चना आश्रम में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। माधव दास जी महाराज के दर्शन पुण्यतिथि को लेकर सूर्य अर्चना आश्रम में पूजा अर्चना की गई इस दौरान मंदिर को भव्य फूल मालाओं से सजाया गया। वही महिलाओं की ओर से मंगल गीत गाए गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष में महाराज की पुण्यतिथि को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन किया गया। माधवदास महाराज की पुण्यतिथि पर बेंड बाजा व डोल धमाकों के साथ वरघोड़े का आयोजन हुआ जिसमें युवक व युवतियों ने गुरु महाराज के जय कारो के साथ नृत्य किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.