पुलिस थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा पैसा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत खुरमाबाद में पैसा एक्ट शांति एवं विवाद निवारण समिति की बैठक आहुत की जाकर यातायात के परिपेक्ष में यातायात नियमों के पालन करने व करने की शपथ दिलाई गयी।
रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार
माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में पैसा एक्ट लागू किया गया है। इसी तारतम्य में जिले में भी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पैसा एक्ट को शासन की मंशा को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में आज दिनांक 16.02.2023 को पुलिस थाना सेंधवा ग्रामीण द्वारा पैसा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत खुरमाबाद में पैसा एक्ट गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति की बैठक आहुत कर पैसा एक्ट कानून के संबन्ध में जानाकारी सांझा की तथा मौके पर एक शिकायत का निराकरण किया गया । साथ ही उपस्थिति समिति सदस्यों तथा ग्राम वासियों को यातायात नियमों के पालन करने व कराने की शपथ दिलाई गई।। इस मौके पर कार्यवाहक एएसआई राकेश मंडलोई, एएसआई जितेन्द्र गुप्ता, पैसा एक्ट शांति एवं विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष ,,सचिव, सदस्य, सरपंच एवं समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।